Maharajganj News : आधी रात बिस्तर पर हुआ कुछ ऐसा, सुबह अस्पताल पहुंच गया कपल
12-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा डोमा काटी निवासी एक दंपति को बुधवार की आधी रात बिस्तर में किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। इस घटना के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। दोनों बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत डोमा काटी टोला निवासी छेदी कुशवाहा (55) अपनी पत्नी अनीता कुशवाहा (50) के साथ बुधवार को घर में सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात को किसी जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
परिजन तत्काल दोनों को सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अनीता की हालत में कुछ सुधार हुआ है, जबकि छेदी कुशवाहा की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।