Maharajganj News : क्या आपके घर पहुंच रहा है मिलावटी अचार और सॉस? जांच के लिए भेजे गए नमूने

    16-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले फरेंदा रोड स्थित एक दुकान का निरीक्षण किया। एक कंपनी के मिक्स्ड अचार और मिक्स्ड फ्रूट जैम (पतंजलि ब्रांड) के नमूने लिए। इसके बाद एक सुपर मार्ट का निरीक्षण कर वाटिका ब्रांड के मिक्स्ड अचार और वीबा ब्रांड के टोमैटो कैचप के नमूने संग्रहित किए। अभियान के दौरान टीम सिसवा बाजार भी पहुंची, यहां एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर आम का अचार और सेजवान चटनी के नमूने लिए।


इस प्रकार अभियान के दौरान कुल छह खाद्य नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, हिमांशु जयंत तथा पवन गौड़ शामिल रहे।