Maharajganj News : दिन भर झुलसाता रहा सूरज ! देर रात की बारिश ने बदल दिया माहौल

    16-Jun-2026
Total Views |

महाराजगंज।
सोमवार को भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को देर रात हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही चटक धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस ने बेहद परेशान किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड सेल्सियस किया गया।


सोमवार को भीषण गर्मी के चलते लोग बेचैन दिखे। दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। प्रचंड गर्मी से लोग तरबतर नजर आए। पंखे कूलर के पास भी लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं देर रात आई आंधी बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। पूरे दिन गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा में बने पश्चिमी विक्षोभ ने मानसून को रफ्तार दी है। अब तक यह माना जा रहा था कि 21 के बाद यूपी में मानसून पहुंचेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ व बंगाल खाड़ी की नम हवाओं ने मानसून को आगे बढ़ने का अवसर दिया है।