Alpha Trailer : 'अल्फा' के ट्रेलर में छिपा है बड़ा सरप्राइज, आखिरी 10 सेकेंड ने लूट ली पूरी महफिल
17-Jun-2026
Total Views |
Alpha Trailer : आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा का ट्रेलर आखिकार रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और रोमांच देखने को मिल रहा है, लेकिन इन सबके बीच जिस एक चीज ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वो है ऋतिक रोशन की झलक।
YRF की नयी स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी एक्शन अवतार में नज़र आ रहे हैं। उनके अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल नजर आ रहे हैं और अनिल कपूर का लुक भी अमेज़िंग है। लेकिन इन सबके बीच जो सबसे बड़ी चर्चा हो रही है वो है ऋतिक रोशन। जी हां, उनकी एक झलक ने इस ट्रेलर की महफिल लूट ली है।
पूरे ट्रेलर में आलिया, शरवरी और बॉबी देओल धमाका करते दिख रहे हैं। करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में आपको काफी कुछ दिखेगा लेकिन अंत में एक जगह ऋतिक रोशन की बैठे दिखाया जाता है और शरवरी कहती हैं, ये बचाएगा हमें? इसके बाद ऋतिक रोशन की सिर्फ आंखें ही दिखाई देती हैं। जिसने फैंस के बीच उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद ऋतिक को लेकर ऐसे ऐसे कमेंट्स आ रहे हैं कि आप दंग रह जाएंगे। ऋतिक रोशन के फैंस का कहना है कि वो सिर्फ इस एक सीन के चक्कर में अब फिल्म देखने जाएंगे।
ऋतिक की झलक देखने के बाद यूट्यूब पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। पूरे ट्रेलर को छोड़ लोग सिर्फ इस कैमियो की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पूरे ट्रेलर पर भारी हैं वो कुछ सेकेंड।'' एक ने लिखा, ''अब तो फिल्म देखने जाना पड़ेगा।'' एक का कहना है, ''70 प्रतिशत इंपैक्ट ये कैमियो डालने वाला है।'' एक ने लिखा, ''ऋतिक रोशन का वॉर वाला अंदाज।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन ऋतिक की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।