Maharajganj News : घर में चैन की नींद सो रही थी महिला, अचानक दीवार तोड़कर घुसी बोलेरो
17-Jun-2026
Total Views |
फरेंदा। थाना क्षेत्र के खजुरिया-मछलीगांव मार्ग पर स्थित खजुरिया गांव में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। रात करीब एक बजे एक अनियंत्रित बोलेरो मकान में घुस गई। इस हादसे में मकान के अंदर सो रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
खजुरिया मछलीगांव मार्ग पर सोमवार की रात अनियंत्रित बोलेरो के मकान में घुसने से घर में मौजूद सोहबाती देवी (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी।
ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिए। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।