Maharajganj News : मंदिर के पास मची चीख-पुकार, कार उठाकर निकाली गई महिला
18-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। फरेंदा कस्बे में विष्णु मंदिर के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक एक कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे के बाद महिला कार के नीचे दब गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए कार को उठाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल महिला को इलाज के लिए बनकटी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से महिला की जान बच गयी।
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।