Maharajganj News : रात के अंधेरे में क्या हुआ ऐसा कि युवक पर बरसने लगी लोहे की रॉड?

    18-Jun-2026
Total Views |

ठूठीबारी।
कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सड़कहवा में एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सड़कहवा निवासी छोटेलाल चौधरी रविवार देर रात करीब 11 बजे गांव के सिवान की तरफ शौच के लिए जा रहे थे। रास्ते में आकाश चौधरी से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि आकाश चौधरी ने रॉड से छोटेलाल चौधरी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।


शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख जानमाल की धमकी देते हुए आकाश मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 ने घायल युवक को परिजनों की मदद से निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया।

इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि छोटेलाल की तहरीर पर आकाश चौधरी पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।