Aapan Maharajganj In Print : मिलियन व्यूज से 1 लाख प्रतियों तक, ‘आपन महराजगंज’ की नई उड़ान
19-Jun-2026
Total Views |
Aapan Maharajganj In Print : महराजगंज की ख़बरों को नयी पहचान देने वाला 'आपन महराजगंज' डिजिटल प्लेटफार्म के बाद अब प्रिंट मीडिया की दुनिया में भी कदम रखने जा रहा है। आगामी 1 अगस्त 2026 से आपन महराजगंज का प्रिंट संस्करण पाठकों के बीच उपलब्ध होगा।
आपन महराजगंज ने अपने डिजिटल सफर की शुरुआत फरवरी 2025 से की थी। बेहद कम समय में इसने जिले की जमीनी, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी खबरों के माध्यम से लोगों का भरोसा जीता। यही वजह है कि डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रकाशित ख़बरों और वीडियो को पाठकों एवं दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया, जिसके परिणामस्वरूप इसके व्यूज 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
गौर करने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे द्वारा उठाये गए कई मामलों पर प्रशासन ने भी संज्ञान लिया, जिसके बाद संबंधित मामलों में कार्रवाई होने से आम लोगों को राहत मिली। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण कई मुद्दों का समाधान हुआ। इसी वजह से हमारा डिजिटल प्लेटफार्म जिले के लोगों के लिए सिर्फ एक समाचार का माध्यम नहीं बल्कि उनकी आवाज़ बनकर उभरा है।
अब अपने प्रिंट संस्करण के माध्यम से ‘आपन महराजगंज’ जिले की हर छोटी बड़ी खबर, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और जनहित से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करेगा।
'आपका जिला, आपकी खबर' के संकल्प के साथ 'आपन महराजगंज' अब डिजिटल के साथ साथ प्रिंट मीडिया के जरिये भी जिले के लोगों की आवाज़ बनने को तैयार है।