Maharajganj News : वीडियो में कैद हुआ था रुपये का लेन-देन, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
19-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए कथित वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने घुघली क्षेत्र की एक महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया है। घुघली क्षेत्र की एक महिला लेखपाल का कुछ दिनों पहले रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला लेखपाल अपनी कार में बैठी है। इसी दौरान, एक ग्रामीण उनके पास आता है और बातचीत के बीच लेखपाल के हाथ में रुपये दे देता है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो के सार्वजनिक होने और मामला तूल पकड़ने के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले को संज्ञान में लिया। विभागीय जांच के बाद प्रथम दृष्टया लेखपाल को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।
फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।