Dangerous Reel Viral : 14 सेकंड की रील के लिए दांव पर लगा दी जान, चलती ट्रेन के साथ दौड़ी युवती, फिर हुआ ये...
19-Jun-2026
Total Views |
Dangerous Reel Viral : सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए आजकल लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है महराजगंज में, शुक्रवार को चलती ट्रेन के बेहद पास से प्लेटफार्म पर दौड़ते हुए एक युवती का रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घुघली रेलवे स्टेशन का है। फिलहाल ऐसे किसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि आपन महराजगंज नहीं करता है।
करीब 14 सेकंड के इस वायरल वीडियो में युवती रेलवे प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन के साथ बेहद नजदीक दौड़ते हुए भोजपुरी गीत "हमरो के वहीं ले चल, ले चल रेलिया रे..." पर रील बनाती दिखाई दे रही है। कुछ ही देर में यह रील तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल होने लगी।
इतना ही नहीं इसमें आरपीएफ व जीआरपी के अफसरों को भी टैग किया गया। लोग जोखिम भरे इस रील पर तरह तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। इस रील बनाने को आरपीएफ ने गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि जीआरपी टीम महिला की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कप्तानगंज आरपीएफ पोस्ट में इस संबंध में केस दर्ज कर टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एसपी जीआरपी कार्यालय से एक्स प्लेटफार्म (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी गई कि इस प्रकरण में वीडियो की जांच कर महिला आरोपी की पहचान की गई। अधिकारियों के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट कप्तानगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल खुद की जान के लिए तो खतरा हैं, बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा को भी प्रभावित कर सकते हैं।