Rakesh Bedi On Dhurandhar Script : 'PMO स्क्रिप्ट लिखता है?' धुरंधर की सफलता के बाद पहली बार बोले राकेश बेदी

    19-Jun-2026
Total Views |

Rakesh Bedi On Dhurandhar Script :
सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में शानदार परफॉर्म किया था। जिस वक़्त ये फिल्म रिलीज हुई थी उस समय नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक हर कोई इस फिल्म के बारे में अपनी राय देता दिखाई दिया। एक तरफ इस फिल्म की स्टोरीलाइन, एक्टिंग और डायरेक्शन को काफी सराहा गया था तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसे बीजेपी की एजेंडा फिल्म तक कह दिया था। अब फिल्म के लीड कैरेक्टर रहे राकेश बेदी ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।

राकेश बेदी ने फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर रिएक्ट किया है। एक्टर ने 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट के प्राइम मिनिस्टर ऑफिस से लिखे जाने के दावे पर कहा, 'जब ये फिल्म हिट हुई तो कुछ लोगों ने कहा धुरंधर की स्क्रिप्ट जो है वो पीएमओ से लिखकर आती है। एक सीन में बत्तखों का जिक्र करते हुए बैक सफेद होने वाला डायलॉग बोला गया था। बताओ पीएमओ में कौनसा ऐसा आदमी है जो ये लाइन लिख सकता है। ऐसा सोच भी नहीं सकता है कोई।'


इसके साथ ही राकेश बेदी ने धुरंधर को लेकर आदित्य धर से अपनी पहली बातचीत के बारे में भी बताया। राकेश बेदी ने बताया, "पता तो था, लेकिन जब मुझे सुनाया, एक लाइन सुनाई आदित्य धर ने... उसके बाद मुझे बाउंड स्क्रिप्ट मिली। जब मैंने 2-3 बार पढ़ी, पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि ये बड़ी टेंस फिल्म है, टेंस ही नहीं इंटेंस फिल्म है। फिर मुझे लगा, एक एक्टर के रूप में मेरा दिमाग ह्यूमर की ओर जाता है तो मैंने आदित्य को कहा कि मुझे ऐसे पॉकेट्स नजर आ रहे हैं, जहां पर हम थोड़ा सा हास्य छिड़क सकते हैं। तो उन्होंने कहा- राकेश जी, ऐसा कहना मुश्किल है लेकिन आगे देखते हैं क्या होता है, अब करते-करते जैसे आएगा।"

गौरतलब है कि धुरंधर में राकेश बेदी ने जमील जमाली के किरदार निभाया था। राकेश बेदी के किरदार और उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था।