Maharajganj News : नेपाल ले जाई जा रही थी यूरिया की खेप, बॉर्डर के पास पुलिस ने दबोचे दो युवक
19-Jun-2026
Total Views |
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में पुलिस ने यूरिया खाद की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक मोटरसाइकिलों पर चार बोरी भारतीय यूरिया खाद लादकर नेपाल ले जा रहे थे। जिन्हे आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय को सौंप दिया।
कांस्टेबल सुनील कुमार यादव और मनोहर यादव ने मुखबीर खास की सूचना पर गुरुवार की शाम छह बजे राजाबारी बंधे से दो बाइक पर लदी चार बोरी यूरिया खाद नेपाल ले जाते समय पकड़ लिया।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यूरिया खाद के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता और सूरज कन्नौजिया के रूप में हुआ है। चार बोरी भारतीय यूरिया खाद व दो अदद मोटरसाइकिल के साथ अंतर्गत धारा 110 कस्टम एक्ट के तहत बरामदगी की गई।