Maharajganj News : आंगनबाड़ी में बड़ा बदलाव! बिना OTP नहीं मिलेगा पुष्टाहार, विभाग ने लागू किया नया सिस्टम
02-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से अब जरूरत के मुताबिक (कैलोरी-प्रोटीन) कैटेगरी वाले पुष्टाहार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब जिस उम्र में जितनी कैलोरी व प्रोटीन की जरूरत उस कैटेगरी का पुष्टाहार विभाग की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्र पर अब नेफेड (नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया लिमिटेड) पैकेट बंद पुष्टाहार देगा। केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाले पोषक आहार वितरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।
मिलने वाले पोषक आहार को लाभार्थियों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग नाम से दिए गए हैं। साथ ही अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एजेंसी से पोषक आहार लेने के लिए मोबाइल पर आने वाला ओटीपी बताना अनिवार्य होगा। बिना ओटीपी के पोषक आहार नहीं मिलेगा।
रेजिस्टर्ड लाभार्थियों की पोषण ट्रैकर पर फीडिंग विभाग पुष्टाहार वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए लाभार्थियों की सूची प्रेषण ट्रैकर पर फीड करा रहा है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रतिमाह पोषक आहार गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और बच्चों को दिया जाता है। नई व्यवस्था के साथ पोषक के सात कैटेगरी निर्धारित की गई है।