Bollywood News : पहले जीता बुजुर्ग माँ का विश्वास फिर इस एक्ट्रेस के घर से चुरा लिए गहने

    02-Jun-2026
Total Views |

Bollywood News
: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के परिवार से जुड़ा एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 25 लाख रुपये मूल्य के गहने और महंगी घड़ियां चोरी करने के आरोप में 47 वर्षीय महिला राशि छाबड़िया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, राशि छाबड़िया 2020 से टंडन परिवार के यहाँ आना जाना करती थी और वह खाना बनाने के साथ साथ रवीना टंडन की 86 वर्षीय मां की देखभाल में मदद करती थी। समय के साथ, उसने धीरे-धीरे परिवार का विश्वास जीत लिया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि चोरी परिवार के घर से हुई, जहां गहने कथित तौर पर एक लॉकर में रखे थे। राशि ने लॉकर तोड़कर गहने और दो महंगी घड़ियां चुराई थीं।


घटना का पता तब चला जब परिवार ने देखा कि गहने और घड़ियां गायब हैं। इसके बाद, उन्होंने हाउस हेल्प से पूछताछ की, जिसने पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरू में चोरी में किसी भी तरह के इनवॉल्वमेंट से इनकार किया। दोबारा पूछताछ करने पर, उसने महंगी घड़ियां लौटा दीं और कहा कि उसने गहने जगदीश नाम के एक व्यक्ति को दिए हैं और जल्द ही लौटा देगी।

परिवार को जब यह यकीन हो गया कि गहने वापस नहीं किए जाएंगे, तब आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी राशि छाबड़िया ने कथित तौर पर राजीव को धमकी दी थी कि अगर गहने लौटाने के लिए दबाव डाला गया तो वह उसे झूठे नशीले पदार्थों के मामले में फंसा देगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि परिवार को पिछले साल 2 अक्टूबर को दशहरा त्योहार से पहले चेक करने पर पता चला कि गहने गायब हैं।

हालांकि, 19 मई को जुहू पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस ने 21 मई को आरोपी हाउस हेल्फ को गिरफ्तार कर लिया और वह 29 मई तक हिरासत में थी। बाकी के गहने की खोज और बरामदगी के प्रयास जारी हैं।