Maharajganj News : सोते रह गए मालिक, चोर ले गए स्कॉर्पियो! पुलिस खंगाल रही CCTV

    02-Jun-2026
Total Views |

फरेंदा
। जिले के फरेंदा कस्बे में चोरों ने एक होटल व्यवसायी की स्कॉर्पियो पर हाथ साफ कर दिया। घर के बगल में खड़ी स्कार्पियो रविवार रात चोरी हो गयी। सुबह वाहन गायब मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

फरेंदा थाना क्षेत्र के धानी ढाला निवासी श्याम मोदनवाल होटल व्यवसायी हैं। होटल से कुछ ही दूरी पर स्कार्लस रोड पर अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। रविवार की शाम वह अपनी स्काॅर्पियो घर के बगल में खाली जमीन पर खड़ी किए थे। रात को होटल बंद कर घर पहुंचे तो स्काॅर्पियो खड़ी थी।


सोमवार की सुबह परिवार के किसी सदस्य ने देखा कि वाहन वहां नहीं था। घटना की सूचना पर सीओ दीपशिखा वर्मा व थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस सीसीटीवी सहित अन्य माध्यमों से चोरों तक पहुंचने में जुटी हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। रिहायशी इलाके से वाहन चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।