3 Idiots Sequel Update : 17 साल बाद सीक्वल के साथ लौटेगी '3 Idiots', क्या फिल्म में होगा चौथा इडियट ? जानें अपडेट
20-Jun-2026
Total Views |
3 Idiots Sequel Update : बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में शामिल '3 Idiots' के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच निर्देशक राजकुमार हिरानी ने बड़ा अपडेट दिया है। राजकुमार हिरानी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री-इडियट्स' के सीक्वल पर मुहर लगा दी है। इस फिल्म के सीक्वल में इस बार फरहान-रैंचो और राजू की मिड लाइफ क्राइसेस को दिखाया जाएगा।
कई ऐसी भी खबरें थी कि मूवी के सीक्वल में फोर्थ इडियट भी एंट्री ले रहा है, जो कोई और नहीं, बल्कि विक्की कौशल होंगे। अब खुद 'प्रीतम एंड पेड्रो' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने उनकी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का पार्ट विक्की कौशल होंगे या नहीं, ये क्लियर कर दिया है।
राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर मूवी की स्टारकास्ट को लेकर साफ शब्दों में बातचीत की है। उन्होंने सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए कहा, "मुझे भी पता लगा है कि इसका नाम 4th इडियट्स होने वाला है। वो मैंने नहीं रखा है, वो मीडिया ने रखा है। सच कहूं तो मूवी में कोई फोर्थ इडियट नहीं है और कहानी 20 साल आगे की है।"
25 दिसंबर 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'थ्री-इडियट्स' में आमिर खान के अलावा आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बमन ईरानी, मोना सिंह, ओम वैद्य सहित कई सितारे नजर आए थे, जिन्होंने फिल्म को खास बनाया था। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 273 करोड़ और वर्ल्डवाइड 460 करोड़ का बिजनेस किया था।