Gorakhpur News : रात में मां के पास सोई थी 9 महीने की मासूम, सुबह घर से दूर अर्धनग्न हालत में मिलने से मचा हड़कंप

    20-Jun-2026
Total Views |

गोरखपुर।  उसकी गंभीर हालत देखकर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक, पनियरा क्षेत्र निवासी एक दंपत्ति 10 वर्षों से गुलरिहा क्षेत्र में रह रहे है। उनकी नौ माह की बेटी शुक्रवार रात अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे परिवार वालों की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने रात में ही आसपास तलाश की, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला।

शनिवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने घर से लगभग 500 मीटर दूर एक टीनशेड के पास बच्ची को अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके शरीर से खून निकल रहा था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई।


सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए लोग उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर कर रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक जे पी पाल ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए भेजा गया है।