Maharajganj News : सावधान! अब इस तरह दूर से नापी जा रही आपकी गाड़ी की रफ्तार

    20-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को फरेंदा-सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्पीड राडार गन के माध्यम से वाहनों की स्पीड की जांच की गई और निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश की गाइडलाइन के अनुपालन में चलाया गया।


ZFD कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात पुलिस और थाना फरेंदा की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाते पाए गए चालकों की पहचान की। स्पीड राडार गन से गति मापने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने की अपील भी की।