Cocktail 2 Collection : तीसरे दिन ‘कॉकटेल 2’ ने पकड़ी रफ्तार, क्या 100 करोड़ क्लब अब दूर नहीं?
22-Jun-2026
Total Views |
Cocktail 2 Collection : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 9 जून को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है। फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिल रहा है। शाहिद कपूर संग कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन अदजानिया ने किया है।
सैकनिल्क के मुताबिक 13.50 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली रोमांटिक कॉमेडी ने दूसरे दिन बढ़त दिखाते हुए 16.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने और बढ़त दिखाई और संडे को 17.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया। इसी के साथ कॉकटेल 2 का नेट इंडिया कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये हो गया है वहीं इंडिया ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 57 करोड़ रुपये। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 76.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये है।
बता दें कि ये फिल्म 2015 में आई 'कॉकटेल' का दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी दिखे थे। सैफ गौतम कपूर के रोल में थे। वहीं डायना पेंटी मीरा और दीपिका वेरोनिका के रोल में हैं। पहले पार्ट को भी होमी अदजानिया ने डायरेेक्ट किया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले इम्तियाज अली और साजिद अली ने लिखा। फिल्म को काफी पसंद किया गया। फिल्म हिट रही थी।