Maharajganj News : कुछ पल की चूक या तेज रफ्तार? तीन वाहनों की टक्कर की जांच में जुटी पुलिस

    23-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर सोमवार को तीन वाहनों की भीषण टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक पिकअप वाहन पलट गया, जबकि दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालाँकि राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महराजगंज की ओर से आ रही एक किआ सोनेट और गोरखपुर की ओर से आ रही टाटा टियागो तथा एक पिकअप वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किआ सोनेट का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, टाटा टियागो भी बुरी तरह टूट गई, जबकि पिकअप सड़क पर पलट गई।


घटना की सूचना मिलते ही भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी चालक और सवार सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, समय रहते बचाव होने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।