Maharajganj News : आंधी का एक झोंका और मलबे में दब गया मासूम, फिर जो हुआ...

    23-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज।
सोमवार शाम करीब 4 बजे बृजमनगंज नगर में आया भयंकर आंधी-तूफान एक परिवार के लिए बड़ा हादसा बन गया। आंधी-तूफान के कारण वार्ड नंबर 2 में गणेश जायसवाल की बाउंड्री वाल गिर गई। दीवार गिरने से वहां खेल रहा 10 वर्षीय बालक मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सभासद जितेंद्र कुमार घायल बालक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय इमरान डॉक्टर के पास ले गए , नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बालक को प्राथमिक उपचार दिलाया और एंबुलेंस के माध्यम से सिद्धार्थनगर अस्पताल इलाज के लिए भेजा।


नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बालक के इलाज का पूरा जिम्मा स्वयं उठाया है। नगर अध्यक्ष ने बच्चे के संपूर्ण उपचार का खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा करते हुए कहा कि इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ईश्वर से बालक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सोमवार शाम आई तेज आंधी-तूफान से नगर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने और दीवारें क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि खराब मौसम में सावधानी बरतें।