Maharajganj News : 236 लीटर शराब का हुआ ऐसा अंजाम, देखने पहुंचे कई अधिकारी
23-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में जब्त की गई अवैध कच्ची शराब को सोमवार को चौक थाना परिसर में नष्ट कर दिया गया। न्यायालय के आदेश अनुपालन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई।
जानकारी के अनुसार, आबकारी अधिनियम के 29 मुकदमों से संबंधित कुल 236 लीटर अवैध कच्ची शराब को सिविल जज प्रवर खंड त्वरित न्यायालय एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 17 जून के आदेश पर विनष्ट किया गया। इसके लिए चौक थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर शराब को नष्ट किया गया।
इस पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाने के लिए विनिष्टीकरण की प्रक्रिया का पंचनामा तैयार किया गया तथा इसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार निचलौल अंकुर सिद्धार्थ, आबकारी निरीक्षक सदर गिरिश कुमार, थाना प्रभारी चौक मनीष पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।