Pankaj Tripathi Brother Attack : अचानक आई ये बुरी खबर, शूटिंग छोड़ परिवार के पास पहुंचे पंकज त्रिपाठी
23-Jun-2026
Total Views |
Pankaj Tripathi Brother Attack : बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के ऊपर इस समय संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
भाई पर हुए हमले की सूचना मिलते ही पंकज त्रिपाठी अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर तत्काल आनन फानन में परिवार के पास पहुंच चुके हैं। भाई पर हुए इस हमले की बात सुनते ही वह बेहद चिंतित हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, पंकज पटना के अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस संकट की घड़ी में वह अपने बड़े भाई और पूरे परिवार को साथ हैं।
जानकारी के अनुसार, बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत पहले से थोड़ी ठीक है। पटना के अस्पताल में डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों के मुताबिक, फिलहाल वह पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई बार वार किए। हमला इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के तुरंत बाद आस-पास के लोगों और परिवार ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज तो किया, लेकिन गहरे जख्म होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पटना रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले के पीछे जमीन विवाद को प्रमुख कारण माना जा रहा है। वहीं, इस मुश्किल घड़ी में पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।