Maharajganj News : अब अखबार के रूप में भी पहुंचेगा 'आपन महराजगंज', लॉन्च से पहले संपादक ने की DM से मुलाकात
24-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के लोकप्रिय डिजिटल समाचार मंच आपन महराजगंज का प्रिंट संस्करण आगामी 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली बेस्ड मेंस मीडिया ग्रुप के लोकप्रिय रीजनल न्यूज़ प्लेटफार्म के आपन महराजगंज के मुख्य संपादक तबरेज़ खान ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात कर प्रिंट एडिशन के शुभारम्भ की जानकारी दी।
इस मुलाकात के दौरान तबरेज खान ने अधिकारियों को बताया कि 'आपन महराजगंज' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ प्रिंट माध्यम से भी जिले की खबरों, जनसमस्याओं और विकास से जुड़ी जानकारियां पाठकों तक पहुंचाएगा। उन्होंने इस प्रिंट संकरण के उद्देश्य और रूपरेखा से भी उन्हें अवगत कराया।
इस अवसर पर संपादक ने 1 अगस्त 2026 को होने वाले शुभारंभ के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला सूचना अधिकारी से शुभकामना संदेश देने का अनुरोध भी किया।
गौरतलब है कि 'आपन महराजगंज' ने डिजिटल मीडिया के माध्यम से जिले की स्थानीय खबरों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। अब प्रिंट संस्करण के शुभारंभ के साथ यह मंच पाठकों तक और व्यापक स्तर पर पहुंचने की तैयारी में है।