Maharajganj News : सुबह 8 बजे ही खुल गई शराब की दुकान? वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल
24-Jun-2026
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवां स्थित सरकारी अंग्रेजी व बियर की कंपोजिट दुकान पर निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दुकान के पीछे के हिस्से में शराब बिक्री किए जाने का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो में दुकान के अंदर मौजूद मुनीम दरवाजे की आड़ से एक युवक को बियर की केन देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक के हाथ में बियर की केन स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। उसके साथ दो अन्य युवक भी खड़े नजर आ रहे हैं, जो संभवतः खरीदारी करने ही वहां पहुंचे थे।