Maharajganj News : 'मीटर जीरो करो' कहना पड़ा भारी? पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना

    25-Jun-2026
Total Views |

फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उस्का रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मीटर को शून्य (जीरो) करने की मांग पर पेट्रोल पंप कर्मी भड़क गए और युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोप है कि युवक के मीटर शून्य कर पेट्रोल देने की बात पर पेट्रोल पंपकर्मी भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपन महराजगंज नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत हाता बेला हरैया के बिचअऊपुर निवासी विकास सहानी मंगलवार की शाम बृजमनगंज के उस्का रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा। युवक के आगे बारी-बारी से चार बाइक में पेट्रोल डालने के बाद विकास की बारी आई तो उसने पेट्रोल पंप कर्मी से स्क्रिन पर शून्य करने के बाद पेट्रोल डालने की बात कही।

आरोप है कि इससे पेट्रोल कर्मी भड़क गए और बोले कि शून्य नहीं होगा। अब तुम्हें पेट्रोल नहीं मिलेगा। आरोप है कि इसी दौरान एक कर्मचारी ने उन्हें धक्का दे दिया, जिसके बाद अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और युवक के साथ मारपीट करने लगे।

युवक ने पेट्रोल न देने के कारण के बारे पूछा तो पेट्रोल पंप कर्मी ने धक्का दिया। तब तक अन्य पंप कर्मी भी पहुंच कर युवक से मारपीट करने लगे। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। रात में 10 बजे युवक से मारपीट के विरोध में भीम आर्मी के जिला महासचिव कन्हैया गौतम व जिला महामंत्री ने कमलेश कुमार ने पेट्रोल पंप पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाया।

फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।