Maharajganj News : दुकानदार के भतीजे ने मांगे पैसे, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
25-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के बरगदही बसंतनाथ गांव में दुकान पर सामान के पैसे मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बरगदही बसंतनाथ निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 21 जून की रात करीब 9:15 बजे उनका भतीजा आनंद गांव स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान नाथनगर निवासी मनोज दुकान पर सामान खरीदने आया। आरोप है कि सामान लेने के बाद वह बिना पैसे दिए जाने लगा। जब आनंद ने सामान का पैसा मांगा तो मनोज नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा।
विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे रमई सहानी को मनोज, उसके पिता सुग्रीव, दुर्विजय उर्फ निरहू तथा एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर प्रमोद कुमार और भोला यादव भी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे प्रमोद कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और भोला यादव के हाथ में चोटें लगीं।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज, सुग्रीव, दुर्विजय उर्फ निरहू, एक व्यक्ति अज्ञात निवासी नाथनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।