Maharajganj News : सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 405 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

    25-Jun-2026
Total Views |

सोनौली।
भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रूपन्देही जिले में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की गई है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि मंगलवार की शाम रूपन्देही जिले के रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका-दो में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय भैरहवा एवं पुलिस चौकी मैनिहवा की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली।


इस दौरान उसके पास से भारत से तस्करी कर नेपाल लाए गए डायजेपॉम इंजेक्शन आईपी-दो 135 एंपुल, बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी-दो 135 एंपुल और फेनरगन के 135 एंपुल बरामद किए गए। आरोपी की पहचान रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका-1 के हनुमानगढ़िया निवासी बिरजू यादव के रूप में हुई। उसके खिलाफ मादक पदार्थ संबंधी मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।