Maharajganj News : सोनौली में सूने घर पर चोरों का धावा, खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आई पुलिस
26-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर-10 जानकी नगर स्थित एक बंद मकान में हुई चोरी की घटना को लेकर 'आपन महराजगंज' में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि जानकी नगर निवासी महेंद्र अग्रहरी का परिवार रिश्तेदारों के साथ पोखरा गया हुआ था। बुधवार रात घर लौटने पर मुख्य दरवाजा खुला और अंदर सामान बिखरा मिला तब इस घटना के बारे में पता चला। च करने पर नकदी और सोने के आभूषण चोरी होने की जानकारी हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।