Maharajganj News : 'मीटर जीरो करो' कहने पर शुरू हुआ था विवाद, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

    26-Jun-2026
Total Views |

फरेंदा।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उसका रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर ग्राहक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पंपकर्मियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हाता बेला हरैया के बिचऊपुर निवासी विकास सहानी बृजमनगंज के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के लिए पहुंचा था। मीटर शून्य कर पेट्रोल डालने की बात पर पंप कर्मियों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद पंप कर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो पंप कर्मियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।


थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि जांच में बोतल में तेल देने से मना करने व बाइक में मीटर शून्य करके पेट्रोल डालने की बात को लेकर पंप कर्मियों व ग्राहक के मध्य विवाद हुआ। जिसमें दो पंप कर्मियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया है।