Maharajganj News : ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा अब महराजगंज में, मेमोग्राफी मशीन को मिली स्वीकृति

    26-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। जिले की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब स्तन कैंसर की जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में जल्द ही मेमोग्राफी मशीन स्थापित की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने मेमोग्राफी मशीन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द मशीन अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगा।

एक सर्वे के मुताबिक देश में हर 28 में से एक महिला स्तन कैंसर से पीड़ित हो रही है। शहरी क्षेत्र में यह अनुपात 22 में से एक और ग्रामीण में 60 महिलाओं में एक को होने की आशंका है। स्तर कैंसर का अर्ली स्टेज पता करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन से मेमोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया है। जल्द मशीन अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगी। महिला में स्तन कैंसर का लक्षण मिलते ही मशीन से जांच कर उसकी पुष्टि की जाएगी।


यह सुविधा जिले में न होने के कारण महिलाओं को इधर-उधर दौड़ लगाना पड़ता था। इसके चलते समय के साथ-साथ उनके पैसे की भी बर्बादी होती थी। जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।