Maharajganj News : परिवार गया था शहर से बाहर... उनके पीछे घर में हो रही थी ये हरकत
26-Jun-2026
Total Views |
सोनौली। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 10 जानकी नगर में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिवार बाहर से वापस घर लौटा और मुख्य दरवाजा खुला मिला। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, परिवार रिश्तेदारों के साथ पोखरा गया हुआ था। बुधवार रात घर लौटने पर मुख्य दरवाजा खुला और अंदर सामान बिखरा मिला तब इस घटना के बारे में पता चला। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जांच किया। कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।