Gorakhpur News : अगर गोरखपुर- हैदराबाद जाना है, तो पहले ये खबर पढ़ लें

    26-Jun-2026
Total Views |

गोरखपुर। 
गोरखपुर और हैदराबाद के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।यात्रियों की बढ़ती मांग और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हैदराबाद–गोरखपुर–हैदराबाद ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन (07075/07076) के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन पांच अतिरिक्त फेरों तक चलेगी।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 07075 हैदराबाद-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई को अतिरिक्त पांच फेरों के लिए किया जाएगा। इसी प्रकार 07076 गोरखपुर-हैदराबाद ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 5, 12, 19, 26 जुलाई तथा 2 अगस्त 2026 को अतिरिक्त पांच फेरों के लिए किया जाएगा।


रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय-सारिणी, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार ही होगा। इस निर्णय से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और वेटिंग लिस्ट का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने यह जानकारी देते हुए यात्रियों से उपलब्ध सीटों की जानकारी लेकर समय से आरक्षण कराने की अपील की।