Maharajganj News : मुहर्रम पर शहर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव! इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
26-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। मुहर्रम के अवसर पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इसके तहत नगर क्षेत्र में भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है तथा कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों और कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश एवं संचालन पर रोक रहेगी।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की सिंदुरिया मार्ग, शिकारपुर मार्ग, झनझनपुर मार्ग तथा पकड़ी चौकी मार्ग पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
हालांकि, आपातकालीन सेवाओं तथा रोडवेज की यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है और उनका संचालन पूर्ववत जारी रहेगा।