Maharajganj News : पुलिस की कड़ी निगरानी में संपन्न हुआ मुहर्रम, यातायात भी रहा पूरी तरह सामान्य
26-Jun-2026
Total Views |
महबूब आलम
महराजगंज। तहसील क्षेत्र के खम्हरिया खुर्द कर्बला में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, आस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कर्बला परिसर में फरेंदा आनंदनगर सहित आसपास के कई गाँवों और नगर पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग ताजिया जुलूस के साथ पहुंचे।
मुहर्रम जुलूस के दौरान लाठी के हुनरबाज़ों ने अपना करतब दिखाया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
ख़ास बात यह रही कि फरेंदा-महराजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित खम्हरिया खुर्द में मुहर्रम का आयोजन होने के बावजूद आवागमन बाधित नहीं हुआ और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही। पुलिस के प्रभावी प्रबंधन से किसी भी वाहन का आवागमन बाधित नहीं हुआ और राहगीरों व यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।