Maharajganj News : नेपाल से भारत लौटने से पहले जरूरी है ये काम, वरना हो सकती है परेशानी
26-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटक वाहनों के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। हाल के दिनों में नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटक वाहनों के लिए भंसार (कस्टम) एग्जिट प्रक्रिया को सख्ती से लागू करना शुरू किया है। अब भारत लौटते समय नेपाल भंसार कार्यालय में वाहन का एक्ज़िट की दर्ज कराना अनिवार्य होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में नेपाल प्रवेश जुर्माना या अन्य कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह नई व्यवस्था 16 जून से प्रभावी हुई है।
* नेपाल में प्रवेश के समय भंसार पास/परमिट लेना अनिवार्य है। * भारत लौटते समय उसी भंसार कार्यालय में पास जमा कर एग्जिट कराना होगा। * बिना एक्ज़िट कराये लौटने पर रिकॉर्ड में वाहन नेपाल के अंदर ही माना जा सकता है, जिससे अगली यात्रा में दिक्कत आ सकती है।
बिना निकास के दोबारा प्रवेश करने पर प्रतिदिन 2500 नेपाली रुपये (लगभग 1560 भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया जा सकता है। भैरहवा भंसार कार्यालय के कस्टम चीफ हरिहर पौडेल ने इसकी पुष्टि की है। इस नई व्यवस्था से भारतीय पर्यटक वाहन चालकों और ट्रैवल एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है
नेपाल ने हाल ही में वाहन प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन और अधिक व्यवस्थित भी बनाया है, लेकिन एंट्री के साथ-साथ एग्जिट की औपचारिकता पूरी करना भी अब अनिवार्य रूप से लागू कराया जा रहा है।