Maharajganj News : अब कीचड़ से मिलेगी राहत! 2.25 करोड़ से बनेंगी 12 नई सीसी सड़कें
27-Jun-2026
Total Views |
फरेंदा। नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों को नई गति देते हुए शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 12 सीसी मार्गों का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई।
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर नौ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, सात स्वतंत्रता सेनानी नगर, छह आजादनगर, 16 भारत माता चौक नगर, 11 भगतसिंह नगर, 14 महात्मा गांधी नगर सहित अन्य वार्डों में 12 स्थानों पर सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नए सीसी मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही जहां वर्षा के मौसम में जल जमाव की समस्या थी उससे भी निजात मिल जाएगा। इस अवसर पर सभासद शिवप्रसाद चौरसिया, जेपी गौंड, प्रद्युमन सिंह, अनूप चौरसिया, राजन चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, अनिल मणि, मोनू दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।