Maharajganj News : लखनऊ अग्निकांड के बाद महराजगंज अलर्ट, महराजगंज में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा फैसला
27-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद महराजगंज नगर पालिका परिषद ने शहर की फायर सेफ्टी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आग को तत्काल काबू करने के लिए अग्नि शमन टैंक में आसानी से पानी भरने के शहर के हर मुख्य मार्ग पर हाईड्रेंट सिस्टम बनाया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित किया जा रहा है। बहुत जल्द हाईड्रेंट निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
69 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर से लेकर कामर्शियल मकान हैं। शहर के तीनों मुख्य मार्गों पर आलीशान मकानों में दुकानें हैं। लेकिन शहर के एक भी हाईड्रेंट सिस्टम नहीं है। ऐसे में आग लगने पर अग्नि शमन विभाग को अपने परिसर से टैंक में पानी भरना पड़ता है।
ऐसे में यदि शहर में आग लगती है तो उसे त्वरित कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा। नगर पालिका प्रशासन आग को तत्काल कंट्रोल करने के लिए शहर के गोरखपुर रोड, निचलौल रोड और फरेंदा रोड पर हाईड्रेंट सिस्टम बनाएगी। इसके लिए जगह चिह्नित कर रही है। जगह चिह्नित करने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
शहर के सड़क और नालियों को अतिक्रमणमुक्त करेगी नपा। शहर में यातायात व्यवस्था ठीक रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन सड़क और नालियों को अतिक्रमणमुक्त करेगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान में पुलिस के साथ नपा अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इस संबंध में ईओ आलोक कुमार का कहना है कि शहर के तीनों मुख्य सड़कों पर हाईड्रेंट सिस्टम बनाया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए सड़क और नालियों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। अतिक्रमण की पुनरावृत्ति मिलने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।