Maharajganj News : भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता बेहाल, विभाग के दावों पर उठे सवाल
27-Jun-2026
Total Views |
इबरार खान
महराजगंज। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से जिले के लोग परेशान हैं। दिन और रात में बार-बार बिजली गुल होने से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि विद्युत् विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित कर रहा है, जिससे गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे किये जा रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत बिलकुल इसके विपरीत दिखाई दे रही है। लगातार हो रही कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।