Maharajganj News : एक बाइक पर छह लोग बैठे देख पुलिस भी रह गई हैरान, वाहन सीज

    27-Jun-2026
Total Views |

मिठौरा।
मुहर्रम मेले के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए एक बाइक पर छह लोगों को बैठाकर घूमना एक युवक को महंगा पड़ गया। एक बाइक पर छह लोग फर्राटा भर रहे थे। सिंदुरिया पुलिस ने मौके पर ही बाइक को पकड़कर सीज कर दिया।


थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि मुहर्रम मेले के दौरान शुक्रवार को सिंदुरिया करबला के पास एक युवक बाइक पर पांच लोगों को लेकर घूम रहा था। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वाहन को रोककर कार्रवाई की और बाइक को सीज कर दिया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को न बैठाएं, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।