Maharajganj News : अचानक स्टेशन पर पहुंची GRP-RPF की टीम, फिर जो हुआ उससे मच गया हड़कंप
29-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रेलवे भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की।
बृजमनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान रेलवे सीमा के अंदर लगाए गए अस्थायी ढांचे और अतिक्रमण को हटवाया गया।
कार्रवाई के दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जिनके पास रेलवे की ओर से वैध आवंटन (एलॉटमेंट) है, वे भी अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान या अन्य गतिविधियों का संचालन करें।
रेलवे अधिकारियों ने साफ कहा कि रेलवे भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
संयुक्त कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहौल रहा। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण न करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।