Maharajganj News : परतावल पहुंचे संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य, घर-घर जाकर जांची पोलियो अभियान की हकीकत
29-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। सघन पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएम राव ने अपने सहयोगी सूर्य प्रकाश पाण्डेय के साथ परतावल क्षेत्र का दौरा कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की व्यवस्था का सत्यापन किया।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के दौरान कोई भी बच्चा छूटने न पाए, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचकर कोल्ड चेन व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा पोलियो वैक्सीन के भंडारण, स्टॉक और रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। अभियान के दौरान लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा छूटने न पाए।