Welcome To The Jungle Opening : वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, सिर्फ 3 दिनों में 63.75 करोड़

    29-Jun-2026
Total Views |

Welcome To The Jungle Opening
: अक्षय कुमार, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले ही दिन दमदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। फिल्म सिनेमाघरों में पहले दिन ही बंपर कमाई की। इसी के साथ ही अब फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर ली है।

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को शानदार बिजनेस कर लिया है। रिपोर्ट्स मुताबिक, फिल्म ने रविवार डे-3 को रात 10.30 बजे तक 24.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ कर लिया है।


* फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया।
* फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ और दूसरे दिन 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

'वेलकम टू द जंगल' बॉलीवुड की सुपरहिट 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें करीब 30 कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट नजर आती है। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव समेत कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।