Politics News : अयोध्या रवाना होने से पहले कांग्रेस विधायक हाउस अरेस्ट, रात में पहुंची पुलिस

    30-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंचना था। इस टीम में महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट से विधायक वीरेन्द्र चौधरी भी शामिल थे। हालांकि, अयोध्या रवाना होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर रोकते हुए हाउस अरेस्ट कर दिया।


पुरंदरपुर थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया अपनी टीम के साथ विधायक के सिंहपुर अयोध्या आवास पर पहुंचे और विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें जाने से रोककर हाउस अरेस्ट कर लिया। विधायक ने कहा कि यह संविधान का हनन है। किसी को कहीं जाने से रोकना नही चाहिये।





उन्होंने कहा, "देश संविधान से चलेगा, पुलिस के दम पर नहीं। अयोध्या देवभूमि है, फिर सरकार को किस बात का डर है? मंदिर से जुड़े मामले को न दबाया जा सकता है और न छिपाया जा सकता है। इसका जवाब जनता स्वयं देगी।"