Maharajganj News : रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिला युवक, पहचान न होने से बढ़ा सस्पेंस
30-Jun-2026
Total Views |
फरेंदा। बृजमनगंज-आनंदनगर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह सुखरामपुर और जहलीपुर के बीच एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
बृजमनगंज रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह गंभीर रूप से घायल युवक को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को अस्पताल भिजवाया। युवक के सिर और कमर पर गहरी चोट के निशान हैं। पुलिस ने युवक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा है।