Maharajganj News : परमिट नहीं, फिर भी काट दिए पेड़! वन विभाग ने उठाया सख्त कदम

    30-Jun-2026
Total Views |

कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र के भौराजोत गांव में बिना विभागीय अनुमति के दो हरे आम के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, भौराजोत गांव में बिना वैध परमिट के दो हरे आम के पेड़ की कटान किए जाने की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ वन एवं पर्यावरण संरक्षण की धारा 4/10 व 3/28 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वनकर्मी लकड़ी रेंज में उठा ले गए हैं।

इस संबंध में फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि बिना अनुमति हरे पेड़ की कटान प्रतिबंधित है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लकड़ी जब्त की गई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।