Maharajganj News : नगर पालिका का दावा बनाम जमीनी हकीकत! गड्ढे वाली सड़कें और गंदगी से परेशान गांधीनगर वार्ड के लोग

    04-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 में बदहाल सड़कें और सफाई व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। वार्ड की बहुत सी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिसपर पैदल चलना भी मुश्किल है। वहीँ नालियों की सफाई न होने से लोग गंदगी और दुर्गन्ध से लोग परेशान हैं।

हालात ये हैं कि कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, जिनसे दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था और सड़क मरम्मत की लंबे समय से नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।


स्थानीय निवासी नीरज, अखिलेश और रोहित सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस सम्बन्ध में वार्ड के सभासद आलोक गुप्ता ने बताया कि इस जानकारी से सम्बंधित अधिकारियों और सदर विधायक को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सदर विधायक के प्रयासों से जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

फ़िलहाल क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद लगाए हुए हैं।