Maharajganj News : मदरसों में डिजिटल क्रांति की तैयारी! अब हर जानकारी होगी ऑनलाइन
05-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरह अब प्रदेश के मदरसे भी हाइटेक होंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की तरफ से पोर्टल विकसित किया गया है। जिस पर संचालित सभी मदरसों को दो श्रेणी में दर्ज करते हुए उपलब्ध सुविधा सहूलियत की जानकारी फीड की जा रही है।
जनपद में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित कुल 293 मदरसों को इस डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। इस कवायद से मदरसों में होने वाली अनियमितताओं को रोकने में मदद मिलेगी।
साथ ही मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार लाया जा सकेगा। मदरसों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान, छात्रों की छात्रवृत्ति और अन्य समस्याओं का समाधान भी मदरसा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।