Maharajganj News : सड़क किनारे तड़प रही महिला पर पड़ी जवानों की नजर ! फिर जो हुआ उसने जीता लोगों का दिल

    06-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। सड़क दुर्घटना में घायल होकर सड़क किनारे पड़ी एक महिला के लिए एसएसबी जवान देवदूत बनकर सामने आए। सड़क दुर्घटना में घायल महिला को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।


जानकारी के अनुसार, द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ सोनौली सीमा चौकी के निरीक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों से लौटकर वाहिनी मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान महराजगंज-निचलौल मार्ग पर चिऊराहा से लगभग पांच किलोमीटर पूर्व सड़क किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी दिखाई दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में घायल महिला की पहचान मीरा देवी, निवासी ग्राम टिकुलहिया, पोस्ट निचलौल के रूप में हुई। बताया गया कि उन्हें एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी थी। एसएसबी जवानों ने महिला को प्राथमिक सहायता प्रदान की और सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। महिला का इलाज जारी है।