Jennifer Wedding Rumours : क्या शुरू होने वाला है जेनिफर विंगेट की जिंदगी का नया अध्याय? शादी की खबरों ने बढ़ाई हलचल
08-Jun-2026
Total Views |
Jennifer Wedding Rumours : टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में उनकी शादी को लेकर कई खबरें सामने आई हैं कि वो जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम के साथ सात फेरे ले सकती हैं। जानकारी के अनुसार, वो कई समय से एक-दूसरे को डेट का कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं।
हाल ही में जेनिफर ने एक वेडिंग डांस रील पर कमेंट किया, जिसके बाद उनकी शादी की खबरें भी तेजी से फैलने लगी। साथ ही लोगों ने नोटिस किया कि जेनिफर शादी से जुड़े कई अकाउंट्स को फॉलो कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर और इश्माएल लंबे समय से रिश्ते में हैं और एक दूसरे के साथ खुश हैं। इश्माएल ने एक वेकेशन के दौरान जेनिफर को शादी का प्रपोजल दिया था, जिसे जेनिफर ने एक्सेप्ट कर लिया था।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों अब अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं और वेंडर्स से जानकारी ले रहे हैं। साथ ही ड्रीम वेडिंग के लिए एक मूड बोर्ड भी रेडी कर रहे हैं, जिसमें शादी की थीम और बाकी चीजें होंगी। खबरों के अनुसार, दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी करेंगे और इसमें उनके दोस्त हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख भी शामिल होंगे। इसी बीच उनके और करण वाही के रिश्ते को लेकर भी खबरें सामने आई थीं, जिसे करण ने गलत बताया था।
बता दें कि जेनिफर विंगेट की पहली शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थीं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'दिल मिल गए' के सेट पर हुई थी, जहां उन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने अप्रैल 2012 में शादी कर ली थी। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली।
फिलहाल जेनिफर की शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन फैंस को अब भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।